Voice of Eastern India

चकाई पहुंचे CM सम्राट, एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित उरवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एशिया के सबसे बड़े अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पुरुषोत्तम कुमार/जमुई:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को 11 बजे जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित उरवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एशिया के सबसे बड़े अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह एथेनॉल प्लांट करीब 105 एकड़ में और 8000 करोड़ की लागत से बन रहा है, जिसकी रोजाना उत्पादन क्षमता 7.5 लाख लीटर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्लांट की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इधर मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कियाजोरी पंचायत के घाघरा-शतसल्ला रोड पर रातों-रात घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने काम रोककर वीडियो वायरल किया और मुख्यमंत्री से सड़क का भी स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चकाई में प्रशासन अलर्ट मोड पर रही।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.