Voice of Eastern India

चिराग पासवान ने उड़ाया सफेद कबूतर, दिया शांति का संदेश 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना:
 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद सफेद कबूतरों को उड़ाकर उन्होंने देश की शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर चिराग पासवान ने उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, जिन्होंने अपने परिवार और अपनों से दूर होकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर सपूतों का त्याग और बलिदान है।

वीर सेनानियों को नमन करते हुए चिराग पासवान ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.