Voice of Eastern India

जन्माष्टमी पर इस्कॉन पहुंचे विजय कुमार सिन्हा, सनातन विरोधियों पर साधा निशाना; बिजेंद्र यादव से नाराजगी की खबरों को भी न


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना के इस्कॉन टेंपल पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की जरूरत है। वहीं, धर्मविरोधी सोच और सनातन परंपराओं को लेकर भी कृषि मंत्री ने जोरदार निशाना साधा।

वहीं बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि बिहार में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पूरी व्यवस्था की है और बिहार के लोग भी ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस आपदा की घड़ी में बिहारवासियों की हरसंभव मदद की जाएगी और सरकार पूरी ईमानदारी और सेवा भाव के साथ काम करेगी।

वहीं, बिजेंद्र यादव से नाराजगी की खबरों पर विजय कुमार सिन्हा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक की बातों को हम लोग कभी नाराजगी के भाव में नहीं लेते। जो सही लगता है, उस विषय को नेतृत्व के सामने रखना मंत्री का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर किसी तरह का वातावरण बनाने की जरूरत नहीं है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.