Voice of Eastern India

तेजस्वी ने जनता से की बदलाव की अपील, कहा- बिहार की राजनीति को दें नई दिशा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में बोरिंग रोड के पहलवान मार्केट से रोड शो शुरू किया।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का चुनाव परिणाम देश की राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगा और बदलाव की बयार को जनता जिस तरह से समर्थन दे रही है उससे देश और बिहार की राजनीति को नई दिशा मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि रोड शो में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब, विश्वास और समर्थन देश और बिहार की राजनीति को बदलने का स्पष्ट संदेश है। यह जनसमर्थन और लोगों का विश्वास यह बता रहा है कि 35 वर्षों से विकास की राह देख रहे बांकीपुर के लोगों में परिवर्तन की बेचैनी दिख रही है और इस बार परिवर्तन होकर रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि 21 वर्षों की भ्रष्ट एनडीए सरकार की जनविरोधी नीतियों, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से त्रस्त लोग अबकी बार मोहब्बत और विकास की प्रतीक लालटेन जला कर परिवर्तन का प्रकाश फैलायेंगे।     

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार घोटाले पर घोटाले को बढ़ावा दे रही है और भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद से लेकर विधायक तक भाजपा के रहे लेकिन बिहार में विकास कहीं नहीं दिख रहा है। जब तक परिवर्तन नहीं करेंगे किसान, मजदूर, छात्र, महिला और आम जनों की भलाई नहीं हो सकती है। केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है लेकिन बेरोजगारी, गरीबी, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार और पलायन को बढ़ावा मिल रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार की सोच जनता और जनता के हितों की नहीं बल्कि कुछ लोगों के और खास तौर से अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की रही है। जिसके कारण आज हर वर्ग के लोग परेशान हैं। 

‌इन्होंने छात्र आंदोलन के क्रम में पुलिस के द्वारा एक-47 से हुई गोलीबारी की घटना की न्यायिक जांच कराये जाने की मांग की। और कहा कि जब भी हमारी सरकार बनेगी तो 74 आंदोलनकारियों की तरह छात्र आंदोलनकारी को जिनकी गिरफ्तारी हुई है उन्हें पेंशन दी जाएगी और सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आज दूसरे दिन का रोड शो कार्यक्रम बोरिंग रोड के पहलवान मार्केट से शुरू किया गया। जो बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर पुल, दूसरा मस्जिद के समीप, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर मेन रोड, चीना कोठी, उत्तरी मंदिरी, इनकम टैक्स गोलंबर, किदवई पुरी, चक्रम देवी मंदिर के समीप समाप्त हुआ। 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, श्री उदय नारायण चौधरी, श्री शिवचंद्र राम, डॉ रामानंद यादव, भोला यादव, श्री रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, कार्तिक सिंह, शक्ति सिंह यादव,कारी मो शोहैब, डॉ उर्मिला ठाकुर, गौतम कृष्णा, करिश्मा राय, अशोक पांडेय,सुदय यादव, रामाशीष यादव, मुकेश रोशन, डॉ अनवर आलम, निरंजन राय, दीनानाथ सिंह यादव, महताब आलम, अरविंद साहनी, नंदू यादव, भाई अरुण कुमार, बल्ली यादव, बृजकिशोर यादव, राजेश यादव, अनीता देवी, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में नेता और कार्यकर्ता रोड शो में शामिल थे। जगह-जगह लोगों ने तेजस्वी जी का स्वागत किया और तेजस्वी जी गाड़ी में महागठबंधन समर्थित रजत प्रत्याशी श्री रेखा गुप्ता के साथ लोगों से समर्थन और विश्वास हाथ जोड़कर मांग रहे थे। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में स्वागत किया। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.