Voice of Eastern India

दहेज की भेंट चढ़ी एक और मासूम जिंदगी, बिहार में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के भलूया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार रात 28 वर्षीय हेमलता देवी का शव घर के बंद कमरे में पंखे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका परनाडाबर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर निवासी दिनेश प्रसाद की पुत्री थीं। उनकी शादी वर्ष 2022 में अनीश कुमार से हुई थी। उनका एक चार वर्षीय पुत्र है और वह तीन माहीने की गर्भवती भी बताई जा रही थीं। घटना के समय पति अनीश कुमार गांव में ही मौजूद थे।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप 

मृतका के मायके वालों ने पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया है। मायके वाला ने कहा हेडफोन नहीं लाया जिसके कारण ही ऐसी घटना घटी है। घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थाना पुलिस और नवादा की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।  मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.