न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: श्रावणी मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने किऊल के रास्ते पांच जोड़ी अतिरिक्त श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि बासुकीनाथ से पटना एवं गोरखपुर, आसनसोल से गोरखपुर तथा मधुपुर से नरकटियागंज के बीच इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इससे किऊल और आसपास के यात्रियों को भी श्रावणी मेला के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
बासुकीनाथ-पटना स्पेशल
गाड़ी संख्या 03563 बासुकीनाथ-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से 16:45 बजे खुलेगी। यह देवघर, झाझा होते हुए 20:43 बजे किऊल पहुंचेगी। इसके बाद मोकामा, बख्तियारपुर और फतुहा होते हुए देर रात 1 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03564 पटना-बासुकीनाथ स्पेशल 18 और 25 अगस्त को पटना से 1:20 बजे खुलेगी और 4:28 बजे किऊल पहुंचेगी। आगे जसीडीह और देवघर होते हुए सुबह 9 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी।
बासुकीनाथ-गोरखपुर स्पेशल
गाड़ी संख्या 03565 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त को बासुकीनाथ से 10:30 बजे खुलेगी। देवघर और झाझा के बाद 14:43 बजे किऊल पहुंचेगी।
इसके बाद मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना, पाटलिपुत्र और छपरा होते हुए अगले दिन 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03566 गोरखपुर-जसीडीह स्पेशल 19 और 26 अगस्त को गोरखपुर से चलेगी और 15:33 बजे किऊल पहुंचेगी।
बासुकीनाथ-गोरखपुर स्पेशल
गाड़ी संख्या 03569 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 और 24 अगस्त को बासुकीनाथ से 15:05 बजे खुलेगी। देवघर, झाझा के बाद 18:36 बजे किऊल पहुंचेगी।
इसके बाद बरौनी, हाजीपुर आदि स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 4:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर-मधुपुर स्पेशल 18 और 25 अगस्त को चलेगी तथा 15:53 बजे किऊल पहुंचेगी।
आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल
गाड़ी संख्या 03571 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त को आसनसोल से 11:30 बजे खुलेगी। जसीडीह और झाझा के बाद 15:36 बजे किऊल पहुंचेगी।
बरौनी और हाजीपुर होते हुए अगले दिन 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03572 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल 19 और 26 अगस्त को चलेगी और 14:38 बजे किऊल पहुंचेगी।
मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल
गाड़ी संख्या 03567 मधुपुर-नरकटियागंज श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त को मधुपुर से एक बजे खुलेगी। जसीडीह और झाझा के बाद 3:40 बजे किऊल पहुंचेगी। इसके बाद बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी और बेतिया होते हुए 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
वापसी में 03568 नरकटियागंज-मधुपुर स्पेशल 18 और 25 अगस्त को चलेगी और 21:30 बजे किऊल पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि सभी पांच जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
इसके अतिरिक्त गया-मधुपुर के बीच चल रही गाड़ी संख्या 03654/03653 तथा गया-डीडीयू के बीच चल रही 03655/03656 श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब दोनों विशेष ट्रेनों का परिचालन 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा।
