Voice of Eastern India

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम



आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम: खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां पहलेजा गांव के रहने वाले आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया। बड़ी बात यह है कि आज जीवित्पुत्रिका व्रत है और आज जितिया पर्व के दिन अपनी आर्मी की पूरी नौकरी कर 17 साल के बाद कृष्ण कुमार सिंह अपने मां के पास सकुशल लौट आया है। 

ऐसे में पहलेजा गांव के लोगों ने उनके भव्य स्वागत किया। जैसे ही डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर कृष्ण कुमार सिंह उतरे लोगों ने फूल माला से लाद दिया। उसके बाद में अपने गांव में पहुंचे तो गांव में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहें। साथ ही उन्हें लोगों ने फूल माला पहनाया। 

कृष्ण कहते हैं कि 9 सितंबर 2009 को जिऊतिया व्रत के दिन ही हुए नौकरी करने आर्मी में गए थे और आज 17 साल के बाद फिर जिऊतिया के दिन ही अपनी नौकरी पूरी कर वापस लौटे हैं। कृष्ण सिंह की माता प्रभावती देवी कहती है कि अपने बेटे को जिस हाल में देश सेवा के लिए भेजी थी, आज उसी तरह स्वस्थ हाल में उनका बेटा अपने गांव लौट आया है। 

कृष्णा सिंह के पिता रघुवर सिंह भी आर्मी में थे। वह भी अपने पुत्र के नौकरी पूरा कर वापस आने पर प्रसन्न है। बता दें की कृष्णा सिंह की पहली पोस्टिंग मेघालय में हुई थी। उसके बाद हिमाचल, पंजाब, भटिंडा आदि जगहों पर नौकरी करते हुए हिमाचल के चीन बॉर्डर से सेवानिवृत हुए। 

कृष्णा कहते हैं कि वह “ऑपरेशन सिंदूर” में भी भाग ले चुके हैं। यह उनके लिए गौरव का विषय है। बता दें की आर्मी जवान के अपनी पूरी नौकरी पूरा कर वापस लौटने पर गांव में आतिशबाजी की गई। गाड़ी के ऊपर खड़े होकर जब रिटायर आर्मी जवान कृष्णा निकले तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया। 

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.