शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान 11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान 11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। नवरात्र के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी पूरी तैयारी की गई है।
खासकर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर पूरी तक रोक लगा दी गई है। पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।
सभी पूजा पंडालों का पुलिस ने फायर ऑडिट जरूरी कर दिया है। जबकि, विसर्जन जुलूस के आयोजकों से अंडरटेकिंग ली जाएगी। साथ ही पूरे जुलूस मार्ग की वीडियोग्राफी भी होगी। भड़काऊ नारे और हथियारों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।
शारदीय नवरात्र के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बिहार के सभी जिलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनाती और नियंत्रण कक्षों से निगरानी अनिवार्य किया गया है।
