Voice of Eastern India

नवादा में प्रेमिका के भाई ने काटा प्रेमी का कान


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अमन / नवादा :
बिहार के नवादा में एक युवक का कान उसकी प्रेमिका के भाई ने काट दिया। युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी प्रेमिका के भाई ने उसे अपनी बहन से बात करने के शक में हमला कर दिया। यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में हुई।

रास्ते में हुआ हमला 

पीड़ित युवक की पहचान कृष्ण ठाकुर के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। अमर अपने घर से आटा लाने निकला था और बाएं कान में फोन लगाकर बात कर रहा था। तभी अचानक उसकी प्रेमिका का भाई वहां पहुंच गया। प्रेमिका के भाई ने अमर से पूछा कि वह उसकी बहन से क्यों बात कर रहा है। अमर ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उनकी बातचीत दो साल से बंद है। इसी बात पर गुस्सा होकर प्रेमिका के भाई ने चाकू से अमर का बायां कान काट दिया। हमलावर ने कथित तौर पर कहा, “जिस कान से तुम सुनते हो, उस कान से सुनने लायक ही तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।”

युवक का इलाज जारी 

कान कटने के बाद अमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कटे हुए कान को एक बोतल में ठंडे पानी में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया। अमर कुमार ने बताया कि वह और लड़की दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ने जाते थे। हालांकि, उसने दावा किया कि उनकी बातचीत छह महीने पहले ही बंद हो चुकी थी और उसने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

शक के आधार पर हमला का आरोप 

अमर के अनुसार, लड़की की शादी होने वाली है। उसने कहा कि बातचीत बंद होने के बावजूद उस पर शक के आधार पर हमला किया गया और मारपीट के दौरान उसका कान काट दिया गया। थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने कहा कि पूरे मामलs की जांच शुरू कर दी गई है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.