Voice of Eastern India

नवादा में सरकारी बस चालकों की हड़ताल से परेशान यात्री, जानिए क्या है मामला 


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा में सरकारी बस चालकों और कर्मियों ने प्राइवेट बस चालकों की कथित मनमानी के विरोध में बसों का परिचालन रोककर हड़ताल कर दी है। कर्मियों का आरोप है कि सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस चालक आए दिन विवाद करते हैं। धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हाथापाई तक की नौबत आती है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से कर्मियों में नाराजगी है।

महिला चालक और कंडक्टरों ने बताया कि प्राइवेट बस चालक सरकारी बस के पास आकर उन्हें परेशान करते हैं और सवारियों को जबरन उतारने का प्रयास करते हैं। कई बार धक्का देने के साथ धमकी भी दी जाती है। महिला कर्मियों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

हड़ताल के कारण नवादा के विभिन्न मार्गों पर सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कर्मियों ने समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.