Voice of Eastern India

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बक्सर के नथुनी अहीर का डेरा मध्य विद्यालय से जुड़े नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित शिक्षक अरविंद कुमार को ब्रह्मपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

वहीं इस मामले में एक अन्य शिक्षक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की सूचना है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, कथित वीडियो और इस मामले से जुड़े अन्य सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.