Voice of Eastern India

नाबालिग से छेड़खानी का आरोप


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
राहुल कुमार / शेरघाटी :
डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव में एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ युवकों पर लगातार छेड़खानी, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिवार ने डोभी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भय में जी रहा परिवार 

पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी जब भी घर से बाहर निकलती है या किसी कार्य से गांव में आती-जाती है, तब गांव के कुछ युवक उसे परेशान करते हैं। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और उसे अपमानित करने का प्रयास किया जाता है। कई बार युवकों द्वारा गाली-गलौज भी की गई, जिससे परिवार लगातार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है।

जान से मारने की मिली धमकी 

परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया और युवकों को समझाने का प्रयास किया, तब मामला और बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद संबंधित युवक उनके घर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने डोभी थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, नाबालिग लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवार को संरक्षण प्रदान करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना घट सकती है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी गई है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस मामले की जांच कर कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पीड़ित नाबालिग लड़की तथा उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाती है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.