Voice of Eastern India

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल (17 जुलाई) एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। नीतीश कुमार मुख्य रूप से अपने नए सरकारी आवास ‘9 सुनहरी बाग रोड’ में आयोजित गृह प्रवेश पूजा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए वे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचेंगे और पूजा संपन्न होने के बाद उसी दिन पटना लौट आएंगे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार लंबे समय के बाद नई दिल्ली में स्थायी आवास बनाने जा रहे हैं। इसके बाद अब वो दिल्ली में रहकर बिहार के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बंगला

मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार को आवंटित सरकारी आवास ‘9 सुनहरी बाग रोड’ कोई साधारण बंगला नहीं है, बल्कि ये टाइप 8 कैटेगरी का आलीशन बंगला है। जिसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही दिल्ली में नीतीश कुमार की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के हाथों में होगा, जो उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करेगी। 

निशांत कुमार नए सरकारी बंगले में हुए थे शिफ्ट

बता दें कि इससे पहले 29 जून को नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नए सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए थे। निशांत कुमार को 5, देश रत्न मार्ग वाला बंगला मिला है, जहां नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले तक उनका निवास स्थान था।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.