Voice of Eastern India

नीतीश कुमार से मिले सीएम सीएम सम्राट, 30 मिनट चली बैठक में इस विषय पर हुई चर्चा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच आज अहम मुलाकात हुई। CM सम्राट चौधरी आज 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात किया। 

करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को बिहार की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पिछले एक सप्ताह में बिहार में हुए प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी और आगे की रूपरेखा को भी बताया। 

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावित घोषणाओं और सरकार की आगामी योजनाओं की जानकारी नीतीश कुमार को दी। 

माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सरकार की ओर से विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए जा सकते हैं। इन घोषणाओं के बारे में नीतीश कुमार को विस्तार से जानकारी दी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.