Voice of Eastern India

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, अपराध पर बदला बयान! बोले- बिहार को संगठित…



बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बिहार की कानून-व्यवस्था, विकास और केंद्र सरकार के साथ हुए समझौतों को लेकर कई अहम बातें कहीं। खास बात यह रही कि अपराध को लेकर दिए गए अपने पिछले बयान के बाद आज मुख्यमंत्री के बयान में बदलाव देखने को मिला।

नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री की ओर से दी बधाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नीतीश कुमार को बधाई देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में गाद नीति का निर्माण किया गया है। नीतीश कुमार इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे थे। अब उनके प्रयासों और सपनों को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ समझौता हुआ है। इसके तहत नदियों से गाद निकालने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से बिहार को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने और खेतों की मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलेगी।

अपराध पर बदला CM का बयान

बिहार में अपराध को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ताजा बयान भी चर्चा में है। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने कहा था कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है। अपराध नहीं है, क्राइम है।

वहीं, बुधवार को नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन दिया और राज्य को संगठित अपराध से मुक्त किया है।

इस तरह मुख्यमंत्री ने अपने ताजा बयान में संगठित अपराध का विशेष रूप से जिक्र किया। उनके इस बयान को पिछले दिन दिए गए बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है।

बिहार को बताया विकसित राज्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित राज्य बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन को उनकी सरकार लगातार आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.