Voice of Eastern India

पटना कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग मामले में, मशहूर शिक्षक खान सर ने किया सरेंडर


न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पटना कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद चर्चित शिक्षक ‘खान सर’ ने सरेंडर कर दिया है. कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में कदमकुआं थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. फरार होने की अटकलों के बाद अब उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

बता दें, खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) से जुड़े दो निजी गार्डों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में जब यह बात सामने आई कि मारपीट की घटना के बाद उन्हें फायरिंग करने का निर्देश दिया गया था, खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. केस दर्ज होने के बाद से खान सर के फरार होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन आज उन्होंने सिविल कोर्ट में आकर आत्मसमर्पम कर दिया है.

यह भी पढ़ें: बरही के गोरहर में हाईवे पर बने गड्ढों से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, राहगीरों को भी हो रही परेशान

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.