Voice of Eastern India

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 



विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क: 
पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार करीब 150 यात्रियों की सांसें उस वक्त थम गयी, जब करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. गनीमत रही पायलट ने इस परिस्थिति में भी संयम रखा और सूझबूझ से विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया. इस वजह से विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सदस्य सुरक्षित हैं. हालांकि इस हादसे में विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद विमान को जांच के लिए तत्काल ग्राउंड कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट ने पटना एयरपोर्ट से कल बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे उड़ान भरी थी. विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था. विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी अचानक विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. 

इसे भी पढ़ें: BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.