Voice of Eastern India

फिर बीमार हुए जीतन राम माझी, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी आज गुरुवार (3 सितंबर) को अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दरअसल बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबीयत में सुधार नहीं होने और बार-बार बुखार आने के कारण वह बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। मांझी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों जीतन राम मांझी आरक्षण मुद्दे को लेकर लगातार सक्रिय थे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ उनकी बयानबाजी भी जारी थी। चिराग पासवान का जहां कहना है कि आरक्षण की समीक्षा उन्हें किसी भी किमत पर मंजूर नहीं है। वहीं, मांझी और उनकी पार्टी आरक्षण की समीक्षा के पक्ष में थे।

आरक्षण को लेकर चल रहे बहस पर जीतन राम मांझी का कहना है कि, 2024 में सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वसम्मति से एक सुझाव दिया, एक निर्णय दिया कि राज्य चाहे तो शेड्यूल कास्ट कोटा में भी सब-कोटा का विभाजन कर सकता है। इसके संबंध में भारत के कई राज्यों में कोटा में भी सब-कोटा की बात की गई है।

जीतन राम मांझी का कहना है कि, इससे फायदा ये हुआ है कि शेड्यूल कास्ट में कोटा का लाभ जो कुछ वर्ग के लोग कई सालों से लेते आ रहे थे, 90 प्रतिशत पोस्ट पर वही लोग हैं और जो लोग आर्थिक व शैक्षणिक दृष्टिकोण से नीचे तबके पर हैं। वे केवल 10 प्रतिशत में सीमित हैं।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.