Voice of Eastern India

बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO गिरफ्तार, मामा भी दबोचे गए


न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फुल्लीडुमर प्रखंड के बीडीओ अमित प्रताप सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम रखने वाले बीडीओ के मामा बच्चन कुमार को भी निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया है।

निगरानी विभाग की यह कार्रवाई बांका के नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के किराये के आवास पर हुई। निगरानी टीम के मुताबिक, पंचायत समिति की 33 योजनाओं को संचालित करने के एवज में पांच प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामले का सत्यापन कराया गया। आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई की योजना तैयार की।

निगरानी डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही बीडीओ ने 75 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बीडीओ ने रिश्वत की रकम अपने मामा बच्चन कुमार को रखने के लिए दे दी थी। इसके बाद निगरानी टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद दोनों को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गयी है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। बांका में निगरानी की यह छठी कार्रवाई बतायी जा रही है। बीडीओ स्तर के अधिकारी की रिश्वत लेते गिरफ्तारी के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.