न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: सोमवार को बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना होगी. मतगणना सुबह 8 बजे से ए.एन. कॉलेज में शुरू होगी. मतगणना के दौरान सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त रहेगी. पासधारकों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा. एक पास पर सिर्फ एक व्यक्ति का प्रवेश मान्य होगा. मोबाइल और आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. अभ्यर्थी और उनके एजेंट गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे मतगणना कर्मी और मीडिया प्रतिनिधि गेट नंबर-2 से अन्दर जाएंगे. डीएम कुंदन कुमार ने सभी कर्मियों को समय पर पहुंचने और SOP के पालन का निर्देश दिया है. एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने सघन सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश देने का निर्देश दिया. मतगणना के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह सख्त रहेगी.
यह भी पढ़ें: चौपारण में सड़क दुर्घटना में कंपनी कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
