Voice of Eastern India

बारिश के दौरान जलप्रपातों के पास जाना…


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
लगातार हो रही बारिश से कैमूर के करकटगढ़, तेल्हाड़ कुंड, बंसी खोह समेत सभी जलप्रपात उफान पर हैं, पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए डीएफओ ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलप्रपातों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।

तेज बारिश की वजह से हादसे का खतरा बढ़ गया है। तेज बहाव और फिसलन के कारण जलप्रपातों के पास जाना जानलेवा साबित हो सकता है। इसके लेकर वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से चेतावनी का पालन करने की अपील की है। 

बारिश जारी रहने तक कैमूर के पर्यटन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वर्तमान हालात पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.