न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के ट्रांसफर के संबंध में घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 73151 शिक्षकों ने अपने ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। अब उनके ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी। यह ट्रांसफर प्रत्येक 5 साल पर किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि शिक्षक नेता लंबे समय से इसकी डिमांड कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में मुंगेर से इसका इशारा किया था। मंत्री ने फिर कहा कि कुछ ही घंटे में इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बिहार के छात्र को क्वालिटी एजुकेशन मिलेगा।
इसके अलावा मंत्री ने TRE4 पर कहा कि ये काम BPSC का है, हमने उन्हें भेजा है। वहीं छात्र आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मैं उनसे बात करने के लिए हमेशा उपलब्ध हूं।
