Voice of Eastern India

बिहार को पीएम मोदी की सौगात, इस दिन करेंगे दो चीनी मिलों का शिलान्यास 


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क 
संतोष राज पांडेय :
बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में बंद पड़ी सकरी और रैयाम चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 20 नवंबर को पीएम नरेन्‍द्र मोदी इन दोनों चीनी मिलों के पुनर्स्थापना कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने बंद पड़ी 25 नई चीनी मिलों को बनाने के लक्ष्य पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।   

चीनी उद्योग को नई गति 

गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य चीनी उद्योग को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने आगे कहा कि नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी मिलों के पुनर्जीवन से गन्ना किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा। साथ ही किसानों की आय बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

दो वर्ष के अंदर उत्पादन शुरू

विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह के अनुसार सकरी और रैयाम चीनी मिलों का शिलान्यास होने के दो वर्ष के अंदर इसमें उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए समानांतर रूप से गन्ना उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि मिलों को पर्याप्त कच्चा मिल सके। मुख्यमंत्री के ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार’ अभियान में राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के साथ-साथ वर्षों से बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने का फैसला लिया गया है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.