Voice of Eastern India

बिहार में अगले 10 दिनों तक मजबूत होगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मानसून एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में झमाझम और भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा। राज्य में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम बेहद सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक राज्य में सामान्य (230.1 मिमी) के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 52-55 प्रतिशत कम थी।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  •     7 जुलाई : अररिया, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश का अलर्ट।
  •     8 जुलाई : अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सुपौल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना।
  •     9-10 जुलाई : उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  •     11 जुलाई : भागलपुर, कटिहार व प. चंपारण में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट।

क्यों कमजोर पड़ा मानसून 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसूनी हवाओं का रुख दक्षिण की तरफ खिसक गया है। बिहार और इसके आसपास कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या अन्य प्रभावी मौसम प्रणाली एक्टिव नहीं है। यही कारण है कि राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं और बारिश का सिलसिला ठहर गया है।  

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.