Voice of Eastern India

बिहार में  जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद खूनी संघर्ष, ग्रामीणों के हमले में एक बदमाश ढेर 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत कुमार :
 पटना जिले के गौरीचक और परसा बाजार थाना क्षेत्र में देर शाम गोलीबारी और उसके बाद हुई हिंसक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गौरीचक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीचक निवासी जमीन कारोबारी सुरेश सिंह उर्फ मास्टर साहब के बरुणा गांव स्थित कार्यालय पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना में कारोबारी समेत कार्यालय में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए।

बदमाश पर ईंट-पत्थरों से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तीनों बदमाश फायरिंग के बाद फरार हो लगे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सक्रिय हो गए और परसा बाजार थाना क्षेत्र के रामानंद यादव नगर स्थित पाइप फैक्ट्री के समीप छतना मोड़-धमौल मार्ग पर संदिग्धों को घेर लिया और मॉबलिंचिंग हो गया। भीड़ के आक्रोश के बीच ईंट-पत्थरों से हमला हुआ। 

एक आरोपी फरार 

इस दौरान बदमाशों ने बचने के लिए एक और फायरिंग की। मॉबलिंचिंग में मसौढ़ी के गांधी नगर निवासी सूरज प्रियदर्शी (29) की मौत हो गई, जबकि विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरा आरोपी लल्लू कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित सुरेश सिंह ने जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को घटना की वजह बताते हुए गौरीचक थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने धनरुआ निवासी एक व्यक्ति पर हमला कराने का आरोप लगाया है। 

जांच में जुटी एफएसएल टीम

पटना सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि मौके से दो जिंदा कारतूस, चार खोखे और फुलवारी थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक सफेद अपाची बाइक बरामद की गई है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फरार आरोपी तथा हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.