Voice of Eastern India

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: बिहार में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।  

मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

इन 19 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में येलो अलर्ट जारी किया है। 

वहीं, लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। बागमती नदी उफान पर है, जबकि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे बसे लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

पिछले दो दिनों से बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है और तापमान में भी बदलाव महसूस किया जा रहा है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.