प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार में 1.29 करोड़ के बैंक फ्रॉड का खुलासा किया है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार में 1.29 करोड़ के बैंक फ्रॉड का खुलासा किया है। जानकारी मिली है कि धोखाधड़ी का यह मामला PNB की मुजफ्फरपुर शाखा से जुड़ा हुआ है। इस मामले में ईडी ने छह आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल किया है। मो. जफर इकबाल समेत छह आरोपी जांच के घेरे में हैं।
ऐसी खबर है कि बैंक अधिकारी की कथित मिलीभगत से खाताधारकों के पैसे निकालने का आरोप लगा है। मोबाइल सिम स्वैपिंग के जरिए खातों से 1.29 करोड़ रुपये उड़ाये गए हैं। अलग-अलग बैंक खातों और हवाला चैनलों के जरिए रकम ट्रांसफर करने का आरोप सामने आया है।
11 दिसंबर 2025 को चार ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसमें ईडी को चार बैंक खातों में 83 लाख मिले जिसे जांच एजेंसी ने फ्रीज कर दिया है। 29 सितंबर 2026 को पटना की विशेष PMLA अदालत में शिकायत दाखिल हुई थी। इस मामले में ED की जांच जारी है।
