Voice of Eastern India

बीच सड़क युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
साकेत कुमार /  पटना :
 अपराध रोकने को लेकर बीते मंगलवार की देर शाम पटना में SSP  जिले के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी के साथ मीटिंग कर रहे थे उसी समय रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीच  सड़क पर युवक को चार गोली मार दी. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें युवक अपने घर के बाहर सड़क पर मोबाइल से बात कर रहा है उसी दौरान एक बाइक से तीन अपराधी आते हैं और ताबड़तोड़ गोली मारकर फरार हो जाते हैं.

पूरा मामला राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है जहां अपराधियों ने युवक को गोली मारी है. जानकारी के मुताबिक अपराधी तीन की संख्या में अपाची बाइक पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए. घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया. इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है.

परिजनों के मुताबिक शुभम प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. आसपास के जमीन की खरीद बिक्री करता था. किसी से दुश्मनी की बात नहीं थी. उन्होंने बताया कि चार गोली मारी गई है, जिसमें अभी तक दो गोली फंसी हुई है और स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसके साथ ही परिजनों में कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बढ़ गया है जिसकी वजह से कहीं भी कोई भी अपराधी घटना को अंजाम दे देता है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसके साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है. 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.