Voice of Eastern India

भरत तिवारी के घर पहुंचे रिटायर्ड जज, पीड़ित मां ने कहा हत्यारों को फांसी दो, एसडीएम को भी फंदे पर लटकाओ


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी पूरी टीम के साथ भरत तिवारी के बिलौटी गांव स्थित उसके घर पहुंचे। उनके साथ शाहबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया, भोजपुर के एसपी राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सीबीआई जांच की मांग

इस मौके पर रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से भी मुलाकात की। साथ ही उन्होंने वारदात से जुड़े जगहों का निरीक्षण भी किया। विनोद कुमार सिन्हा से मिलने के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि, उन्होंने मुझसे कहा कि आप लिखकर दीजिए क्या चाहती हैं। मैंने जज साहब से कहा कि मेरे बेटे को जिस-जिस ने मारा है, उसे फांसी होनी चाहिए। जिस एसडीएम का मेरे बेटे की हत्या में हाथ था वो भी साथ में आया था। मैंने उनके सामने ही कहा कि इसे फांसी दे दो। प्रशासन गुंडा है और गुंडे का एक ही इलाज है फांसी। मुझे अदालत पर विश्वास है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

17 जून को हुआ था भरत तिवारी का एनकाउंटर 

भरत तिवारी के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस वालों पर FIR दर्ज कराई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में न्यायिक जांच का आदेश दिया था। भरत तिवारी एनकाउंटर के 8वें दिन जिले के एसपी राज भरत के परिजनों से मिले। बुधवार की रात वे भरत तिवारी के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह बोलने नहीं, बल्कि परिवार की पीड़ा और पक्ष सुनने आए हैं। भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बेटे की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.