Voice of Eastern India

मिशन बिहार पर पटना पहुंचे मोहन भागवत, तीन दिनों तक मुंगेर में रहेगा प्रवास


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत पटना पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। यहां से वे तीन दिवसीय बिहार दौड़े पर मुंगेर जाएंगे। वहां उनके 9 जून तक ठहरने का कार्यक्रम है। 

विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में होंगे

उनका यह तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे और विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख मुंगेर के पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में हिस्सा लेंगे। मोहन भागवत के मुंगेर आगमन और प्रवास को लेकर स्थानीय स्तर पर स्वयंसेवकों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

700 से अधिक स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षण

बता दें कि मोहन भागवत स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज परिसर में आयोजित ‘संघ शिक्षा वर्ग’ में पूरे तीन दिनों तक प्रवास करेंगे। संघ प्रमुख के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय संगठन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच स्थानीय स्वयंसेवकों में संघ प्रमुख के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संघ सूत्रों के अनुसार वर्तमान में चल रहे तीन प्रशिक्षण वर्गों में करीब 700 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इन वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग और जिम्मेदारियों वाले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठनात्मक क्षमता का विकास, नेतृत्व कौशल को मजबूत करना और समाज जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.