Voice of Eastern India

मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी FSL टीम


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर :
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 22 वर्षीय युवक का शव ताड़ के पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान ग्राम व पोस्ट बेनीबाद निवासी महेश मांझी के पुत्र गोलू कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

मौके पर पहुँची पुलिस और FSL टीम

घटना की जानकारी मिलते ही बेनीबाद थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। FSL के विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। टीम अब अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि FSL रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.