Voice of Eastern India

मोतिहारी में आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन, भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर छापेमारी



मोतिहारी में भाजपा नेता और नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक के घर, गैस एजेंसी समेत कई प्रतिष्ठानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। 

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी:
मोतिहारी में भाजपा नेता और नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक के घर, गैस एजेंसी समेत कई प्रतिष्ठानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है। 

सुबह से ही चल रही इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न ठिकानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित परिसरों में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाए जाने की सूचना है। 

बताया जा रहा है कि रिंकू पाठक की संपत्ति और कारोबार को लेकर मिली शिकायतों के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने यह कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि पिछले दस वर्षों के दौरान उन्होंने बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की। 

रिंकू पाठक पूर्व में रंगदारी समेत कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं। हालांकि, इन आरोपों और संपत्ति से जुड़े मामलों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सूत्रों के मुताबिक, केसरिया समेत अन्य स्थानों पर उनकी संपत्तियों और कारोबारी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। 

फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित जानकारियों की पड़ताल में जुटी है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.