Voice of Eastern India

विक्रमशिला सेतु के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, जारी रहेगी भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: विक्रमशिला सेतु पर चल रहे कार्य के बीच रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन को जारी रखने का फैसला लिया है। हालांकि कुछ तकनीकी और परिचालन संबंधी कार्यों की वजह से यह ट्रेन 10 जून से 16 जून के बीच सिर्फ भागलपुर और नवगछिया के बीच ही चलाई जाएगी।

10 जून से 16 जून तक होगा परिचालन

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 03407 और 03408 भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 जून से 16 जून के बीच भागलपुर से खुलकर नवगछिया तक तथा नवगछिया से खुलकर भागलपुर तक किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन कटिहार तक नहीं जाएगी। यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की है। इससे भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद शुरू हुई थी सेवा

गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण यातायात प्रभावित होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की मांग पर रेलवे ने भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया था। इस ट्रेन के संचालन से भागलपुर, नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है। विशेष रूप से दैनिक यात्रियों और कामकाजी लोगों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण साबित हुई है।

पहले 5 जून तक था परिचालन

रेलवे की ओर से प्रारंभिक योजना के तहत इस स्पेशल ट्रेन का संचालन केवल 5 जून तक निर्धारित किया गया था। लेकिन विक्रमशिला सेतु की स्थिति और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसके परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया।रेल प्रशासन ने अब इस ट्रेन को 22 जून तक चलाने का फैसला किया है। हालांकि बीच में कुछ आवश्यक कार्यों के कारण 10 जून से 16 जून के दौरान इसका परिचालन केवल भागलपुर-नवगछिया सेक्शन तक सीमित रहेगा।

यात्रियों से अपडेट लेने की अपील

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन संबंधी ताजा जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। किसी भी बदलाव की स्थिति में रेलवे द्वारा समय-समय पर सूचना जारी की जाएगी।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.