Voice of Eastern India

शातिर समेत 57 लीटर विदेशी शराब जब्त


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में शराबबंदी का उल्लंघन करने वाले शराब माफिया ने एक नई चाल चली। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पटना के सोनू कुमार की बोलेरो गाड़ी को रोका गया। चेकिंग के दौरान हैरान करने वाली बात सामने आई। पूरी गाड़ी को ही शराब का गोदाम बना दिया गया था।

फ्लोर में भी छुपाई शराब 

दरवाजों के अंदर, सीटों के नीचे, फ्लोर में तहखाना बनाकर और अन्य जगहों पर भारी मात्रा में शराब छुपाई गई थी। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड की 57 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बिहार में इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

आरोपी समेत गाड़ी जब्त 

युवक सोनू कुमार काफी घबराया हुआ था। उत्पाद विभाग के अधीक्षक की देखरेख में की गई इस कार्रवाई में गाड़ी और शराब दोनों जब्त कर ली गई। सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए रजौली-गोविंदपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग और पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। अधिकारी लगातार ऐसे माफियाओं पर नजर रखे हुए हैं।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.