Voice of Eastern India

सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे नीतीश कुमार, श्रवण कुमार ने तेजस्वी पर साधा निशाना



पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बुधवार को बिहारशरीफ के उदंतपुरी स्थित सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
राज कुमार विश्वकर्मा/नालंदा:
पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार बुधवार को बिहारशरीफ के उदंतपुरी स्थित सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने कॉलेज के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किया और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन सह अभिनंदन समारोह की शुरुआत की। 

इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार और कॉलेज के प्राचार्य महेश प्रसाद सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया। वहीं, एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया। 

उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है और हम उसके जनादेश का सम्मान करते हैं। एनडीए को समर्थन देने वाले लोगों के प्रति उन्होंने आभार जताया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जदयू के भविष्य को लेकर दिए गए बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। 

जब तक नीतीश कुमार हैं, तब तक जदयू के भविष्य की चिंता करने की जरूरत तेजस्वी यादव को नहीं है। वहीं जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी जन सुराज का एक विकेट गिर चुका है और अब दूसरा विकेट गिरने की बारी है। उन्होंने दोहराया कि जनता का फैसला सर्वोपरि है और एनडीए उसका सम्मान करती है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.