Voice of Eastern India

सस्ते दर पर सरिया दिलाने का दिया झांसा, रकम ट्रांसफर होते ही आरोपी ने बंद किया मोबाइल


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कौआकोल थाना क्षेत्र का है, जहां साइबर अपराधियों ने टीएमटी सरिया की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर सीमेंट व छड़ व्यवसायी से 5 लाख 21 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित व्यवसायी खैरा गांव निवासी अनिल कुमार हैं। 

पीड़ित के अनुसार, उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को टीएमटी सरिया कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने डीलरशिप मिलने पर सस्ते दर पर सरिया उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद डीलरशिप के नाम पर कंपनी के खाते में 5.21 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। 

आरोपी ने सरिया की खेप पहुंचने के बाद भुगतान की बात कही। विश्वास में आकर व्यवसायी ने बताये खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। राशि भेजते ही आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। कंपनी के दूसरे अधिकारी से संपर्क करने पर ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस जांच कर रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.