Voice of Eastern India

सावन में बिहार से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, इस रूट के श्रद्धालुओं को होगा बड़ा फायदा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 

रेल मंत्री को लिखा था पत्र 

मिली जानकारी के अनुसार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बीते 9 जून को रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन के परिचालन का आवेदन किया था। आग्रह किया था। उनका कहना है कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी राजगीर में मलमास मेला और सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, परंतु नियमित हावड़ा एक्सप्रेस के बंद होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस अनुरोध को रेलवे ने स्वीकार करते हुए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

ट्रेन का रूट और समय-सारणी

यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से खुलकर बर्दवान, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहारशरीफ और नालंदा होते हुए राजगीर और फिर अंत में नटेसर तक जाएगी।

हावड़ा से नटेसर (ट्रेन संख्या 03001)

हावड़ा से नटेसर (ट्रेन संख्या 03001): यह ट्रेन हावड़ा से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी। राजगीर में यह सुबह 11:05 बजे जबकि नटेसर में दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।

नटेसर से हावड़ा

नटेसर से हावड़ा: यह ट्रेन नटेसर से सोमवार, बुधवार और शनिवार दोपहर 1:00 बजे खुलेगी और राजगीर से 1:25 बजे रवाना हो जाएगी। 

ट्रेन में होंगे 18 कोच

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिसका प्राइमरी मेंटेनेंस हावड़ा में किया जाएगा। रेलवे की इस विशेष पहल से सावन के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.