Voice of Eastern India

सीएम के दिल्ली दौरे पर भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि…


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सवाल उठाया है। राष्ट्रीय जनता दल का कहना कि मुख्यमंत्री को दिल्ली जाने का फायदा क्या होगा यह बता दें। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली लगातार जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं लेकिन फायदा क्या होने वाला है। यह तो सरकार को बताना चाहिए मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। 

आरक्षण में बवाल के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक ने बड़ा बयान दे दिया है। आज जो कुछ बिहार में आरक्षण पर बयान बाजी हो रही है वो भारतीय जनता पार्टी, RSS की चाल है। 

देश खत्म हो जाएगा लेकिन आरक्षण खत्म नहीं होगा। मंत्री संजय सिंह के द्वारा तेज प्रताप यादव को नोटिस दिए जाने पर बिना नाम लिए भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे मामले की जांच करे हैं और जिस पर भी आरोप है वैसे लोगों को जांच कर मंत्रिमंडल से बाहर करें। उन्होंने कहा कि वैसे मंत्री जो घिनौन काम कर रहे हैं उनको चिन्हित कीजिए और कान पड़कर मंत्रिमंडल से भगाइए। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.