Voice of Eastern India

सीएम सम्राट का ऐलान, ‘पाटलिपुत्र’ के नाम से जाना जाएगा पटना में बनने वाला नया टाउनशिप


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
राजधानी पटना में बनने वाले टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा। ये ऐलान सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सभा के दौरान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, यह पहल शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता देने की पहल है।

पाटलिपुत्र की पहचान का उल्लेख

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र की प्राचीन पहचान और उसके ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र प्राचीन भारत के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ज्ञान केंद्रों में गिना जाता रहा है। सीएम सम्राट ने यह ऐलान फुलवारीशरीफ के ग्राम-नदियावाँ में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार्यक्रम के दौरान किया। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.