न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के विकास कार्यों में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करूंगा और विकास कार्यों की समीक्षा भी करुंगा। यह बातें सीएम सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि जिलों का दौरा करते वक्त वे जमीनी हकीकत देखेंगे।
जिले में होगा नाइट स्टे
इस दौरान जिलों में ही उनका नाइट स्टे होगा। शुक्रवार को उन्होंने एनडीए के पांचों घटक दलों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सबसे अपील की कि सभी ‘विकसित बिहार’ का संकल्प पूरा करें। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार और संगठन में हर तीन महीने पर संवाद की व्यवस्था बनाई गई है।
राज्य पर बढ़ा वित्तीय भार
मौके पर जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनहित के फैसलों से राज्य पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आया है। इसमें पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए करना, महिलाओं के लिए विशेष रोजगार योजनाएं और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना भी शामिल है।
