Voice of Eastern India

45 दिनों की छुट्टी पर खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार



खगड़िया के एसपी भानू प्रताप सिंह 45 दिनों के लिए अवकाश पर गए हैं।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
खगड़िया के एसपी भानू प्रताप सिंह 45 दिनों के लिए अवकाश पर गए हैं। गृह विभाग ने 5 सितंबर से 19 अक्टूबर तक अर्जित अवकाश को मंजूरी प्रदान की है। 

जानकारी मिली है कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से एसपी भानू प्रताप सिंह को छुट्टी दी गई है। 

वहीं छुट्टी की अवधि के लिए खगड़िया एसपी का अतिरिक्त प्रभार बेगूसराय बीएमपी-08 के समादेष्टा पुष्कर आनंद को सौंपा गया है। 

बता दें कि पुष्कर आनंद 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जबकि भानू प्रताप सिंह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से 23 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई है। 

अवकाश अवधि में खगड़िया पुलिस की कमान पुष्कर आनंद के पास रहेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी दी है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.