Voice of Eastern India

बिहार में 300 फीट गहरे बोरवेल से सुरक्षित निकला पीयूष, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अभिषेक राज / गया जी :
गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के रंगून नगर में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे का सुखद अंत तब हुआ, जब 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष कुमार को करीब सात घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 

सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन  

रेस्क्यू अभियान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने पूरी सतर्कता और तकनीकी दक्षता के साथ चलाया। बच्चे को बाहर निकालते ही प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर भेजा गया, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच की गई। पीयूष के सुरक्षित बाहर आने की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया था बच्चा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6:28 बजे पीयूष खेलते समय नल-जल योजना के लिए खोदे गए खुले बोरवेल में गिर गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मौके पर वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी अमित सिंह, बीडीओ शशि भूषण साहू समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया। सफल रेस्क्यू के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पूरी प्रशासनिक टीम के साहस, धैर्य और समर्पण की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.