Voice of Eastern India

बेगूसराय पोस्टऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा कि पैगम्बर साहेब के…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पवन बंधु सिन्हा / बेगूसराय :
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बदमाशों नें बेगूसराय पोस्ट ऑफिस कम पासपोर्ट ऑफिस की मुख्य शाखा को बम से उडाने की धमकी दी है। पोस्टऑफिस को मेल से मिले इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया और तत्काल ही पोस्टऑफिस को खाली कराया गया। 

पोस्ट ऑफिस का तलाशी अभियान जारी 

वहीं, तत्काल ही बम निरोधी दस्ता को मौके पर बुलाया गया। जिसके द्वारा पोस्टऑफिस के चप्पे चप्पे की जाँच की जा रही है। बताते चले की पोस्टऑफिस की मुख्य शाखा शहर के मध्य नगर निगम के पास है। यह इलाका भीड़ भाड़ वाला इलाका है। जिधऱ से लाखो लोग चौबीस घंटे गुजरते है। मेल मिलते ही हड़कंप मच गया है मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। तत्काल ही पोस्ट ऑफिस को खाली कराया गया और मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया गया। 

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी 

सूचना के बाद मौके पर बम निरोधी दस्ता के साथ वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गए। इसके पहले भी बदमाशों नें एक नहीं दो दो बार बेगूसराय कोर्ट को बम से उडाने की धमकी दी थी। पर जाँच के बाद वहाँ ऐसा कुछ नहीं मिला। 

बम निरोधी दस्ता भी जांच में जुटी  

इस संबंध मे वरीय पुलिस अधिकारीयों नें बताया की दस बजे दिन मे मेल के माध्यम से एक धमकी प्राप्त हुआ। जिसमें पोस्टऑफिस को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल मे लिखा गया है की पैगम्बर साहेब के खिलाफ टिप्पणी की गई है इस लिए पोस्टऑफिस को उड़ा दिया जायेगा। पुलिस अधिकारीयों नें बताया की यह मेल 15 तारीख का है जो पटना आर बी ओ को प्राप्त हुआ था। जो विभिन्न चैनलो से होता हुआ बेगूसराय पोस्टऑफिस कम पासपोर्ट ऑफिस को प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही इसे गंभीरता से लिया गया और बम निरोधी दस्ता को बुलाया गया। 

इस नाम से आया मेल 

समाचार लिखें जाने तक दो फ्लोर का जाँच हो चुका था, तीसरे फ्लोर की जाँच होना बांकी है। उन्होंने बताया की यह धमकी भरा मेल बेगूसराय स्पेशफिक नहीं है। यह एटॉमिक आईओ एक्सटेशन क़ासिम. रोप नामक मेल से प्राप्त हुआ है। इसमें किसी जिला का नाम नहीं लिखा है। फिर भी इसे गंभीरता से लिया गया है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.