न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना : TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके दी।
पदों का विवरण:
कक्षा 1–5 : 3,847
कक्षा 6–8 : 8,563
कक्षा 9–10 : 3,877
कक्षा 11–12 : 16,101
कुल पद : 32,388
सिएम ने आगे लिखा कि हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
