न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना : सीतामढ़ी से कुछ फरियादी मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के अनुदान के लिए पैसे की मांग की जा रही है। 50000 रुपये घूस मांगे जा रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने उस फरियादी से कहा ‘उस व्यक्ति को फोन लगाओ, जो पैसे मांग रहा है। मंत्री के सामने ही फरियादी ने फोन लगाया। उस डाटा एंट्री ऑपरेटर ने मंत्री के सामने ही कहा की 50000 रुपये दोगे तब अनुदान की राशि जाएगी।
डेटा एंट्री ऑपरेटर चंदन कुमार और फरियादी के बीच का कॉल रिकॉर्डिंग सामने आया है। इस पूरे मामले पर मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल मैं यहीं बैठा था। उस व्यक्ति ने हमसे शिकायत की और उस डाटा ऑपरेटर को फोन किया गया जो सीतामढ़ी के सोनबरसा में काम करता है। उसने पैसे की मांग की। तत्काल हमने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फोन पर ही तुरंत उसको सस्पेंड करो और पूरे मामले की जांच करो।
