न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अमित कुमार / सीतामढ़ी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी के पौराणिक पुनौरा धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुराने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां सीता और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां सीता एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं का विग्रह स्थानांतरण किया गया। पुराने मंदिर से प्रतिमाओं को श्रद्धापूर्वक उठाकर परिसर में ही नवनिर्मित नूतन सीताराम मंडप तक ले जाया गया।
इस दौरान बैंड-बाजे और गाजे-बाजे के साथ धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में प्रतिमाओं को नए मंदिर में पदस्थापित किया गया।
