Voice of Eastern India

TRE 4 के तहत 34 हजार पदों पर होगी बहाली, बढ़ेंगी 2 हजार सीटें  


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

साकेत कुमार / पटना: टीआरई 4 में करीब 2 हजार सीटें बढ़ने की संभावना है। ये सीटें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए बढ़ेंगी। इनमें सबसे अधिक सीटें गणित, विज्ञान और कॉमर्स की होंगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी से टीआरई 3 के तहत रिक्त सीटों की संख्या मांगी है। जिलों से रिक्त सीटों की जानकारी मिलने के बाद इन्हें टीआरई 4 में जोड़ा जाएगा।

ऐसे में टीआरई 4 में 34 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकलेगी। शिक्षा विभाग ने इससे पहले टीआरई 4 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी है। इसमें 1 से 5वीं कक्षा के लिए 3,847 शिक्षकों की भर्ती होगी। 6 से 8वीं कक्षा के लिए 8,563 शिक्षक लिए जाएंगे। 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए 3,877 शिक्षक नियुक्त होंगे। वहीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 22 विषयों में 16,101 शिक्षकों की भर्ती होगी। बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.06 लाख शिक्षक सरप्लस हैं।

इसके बावजूद 9वीं से 12वीं तक गणित, भौतिक, रसायन, कॉमर्स, बंगला, पाली, प्राकृत और फाइन आर्ट सहित कई विषयों के शिक्षकों की कमी है। बिहार में 9वीं से 12वीं तक करीब 10 हजार स्कूल हैं। इनमें 7 हजार स्कूलों में गणित, भौतिक और रसायन के शिक्षकों की कमी है।

टीआरई 3 की नियुक्ति के बाद सरकारी स्कूलों में रिक्त सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग ने मांगी है। 14 विषयों में रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया है। इनमें बंगला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित सहित अन्य दिव्यांग, भोजपुरी सहित अन्य विषय शामिल हैं। ये रिक्तियां जाति, कक्षावार और विषयवार मांगी गई हैं। जिला शिक्षा विभाग गणित, विज्ञान और कॉमर्स की रिक्तियां भी मुख्यालय को भेजेगा। ऐसे में बंगला, पाली के साथ गणित, विज्ञान और कॉमर्स में भी वैकेंसी निकलने की संभावना है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.