न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
मनीष कुमार / मोतिहारी: मोतिहारी के गोविन्दगंज थाना इलाके के बाभनौली गांव में एक साथ 5 लोगों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद गांव में मातम पसर गया। मरने वालों में चार बच्चा समेत उसकी मां शामिल है।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि परिवारिक कलह की वजह से यह हादसा हुआ है तो कुछ लोगों के अनुसार पशु चारा काटने के दौरान यह घटना घटी है।
घटना की सूचना पाकर अरेराज सीओ और गोविन्दगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों के सहयोग से 5 शव को पोखर से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बभनौली पंचायत के वार्ड 06 के धर्मेंद्र महतो की पत्नी शुशीला देवी व उनके बच्चे के रूप में हुई है। घटना का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है।
