Voice of Eastern India

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, SDM समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। आरा CJM कोर्ट ने एनकाउंटर में शामिल 11 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 12 अगस्त को इन सभी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

तत्कालीन एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश शर्मा, थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, दरोगा अंकित आर्यन, हरिश्चंद्र कुमार, STF जवान अक्षय कुमार, विकास कुमार और ASI रमाशंकर यादव समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। STF जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार सस्पेंड हो चुके हैं। राजेश शर्मा को पटना में मद्य निषेध का डीएसपी बनाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भरत तिवारी के परिवार की मुलाकात के बाद उन्हें दोबारा लाइन क्लोज कर दिया गया था। वहीं, जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीएम संजीत कुमार को भी उनके पद से हटाकर पटना मुख्यालय अटैच कर दिया गया था।

जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर थाना के तत्कालीन एसएचओ राजेश मालाकार, एसटीएफ जवान अक्षय कुमार (गिरफ्तार हो चुका है), विकास कुमार, रविंदर, अंकित आर्यन, रामचंदर, हरिशचंदर है, जो प्राथमिकी अभियुक्त में शामिल हैं। भरत तिवारी की मौत के मामले में परिजनों और समर्थकों की ओर से पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बीच अब कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने से आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

15 जून की सुबह भरत भूषण तिवारी ने फेसबुक लाइव कि। इस वीडियो में दिख रहा था कि वो सुनसान इलाके में खड़ा है। उसके सामने पुलिस और एसटीएफ की टीम खड़ी है। भरत के दोनों ओर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने भोजपुर पुलिस के जवान हथियार लेकर खड़े हैं।

खुद भरत इस बात का जिक्र करता है। वो खुद को निर्दोष बताते हुए कहता है कि मैं कोई मुजरिम नहीं हूं, इसके बावजूद एसटीएफ के साथ भोजपुर पुलिस टीम मुझे पकड़ने आई है।

वीडियो के आखिर में भरत भूषण पुलिस की ओर हथियार फेंकता है और खुद को सरेंडर कर फेसबुक लाइव बंद कर देता है। पुलिस का दावा है कि इसके बाद उसने दोबारा पिस्टल उठाकर फायरिंग की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली मारी गई।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.