Voice of Eastern India

बिहार के इस शहर में लगेगा RLM का ‘विमर्श शिविर, जानिए क्या है पार्टी की योजना


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी की आगे की रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘विमर्श शिविर में पार्टी के कामकाज, अब तक के अनुभव और आगे की दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे।’

कुशवाहा ने कहा, पार्टी के संगठन का विस्तार भी शिविर के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में पार्टी से जुड़े सभी लोगों को नहीं बुलाया गया है। इसमें सिर्फ जिला अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

शिविर के दौरान इस बात पर भी मंथन होगा कि पार्टी से नए लोगों को किस तरह जोड़ा जाए और संगठन का विस्तार किस तरीके से किया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर सवाल पूछे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव विदेश से लौटे हैं और अभी फुरसत में हैं, इसलिए मार्च कर रहे हैं।’
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.